दिल्लीः अंकित मर्डर केस को लेकर ख्याला में तनाव, अर्धसैनिक बल तैनात नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक युवक की हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया है. इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. पुलिस ने इस हत्या के आरोप में अब तक 3 को गिरफ्तार किया है. 3 आरोपियों में से 1 किशोर है. शनिवार (3 फरवरी) को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि एक किशोर आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है. आरोपों के मुताबिक गुरुवार (1 फरवरी) की रात को अंकित सक्सेना नाम के युवक की हत्या चाकू मार कर दी गई थी. आरोपों के मुताबिक अंकित एक दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था. लेकिन लड़की के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. इसलिए गुरुवार की देर शाम लड़की के घरवालों ने अंकित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. कैसे हुई अंकित की हत्या गुरुवार (1 फरवरी) रात अंकित सक्सेना रात करीब 8 बजे स्कूटी से रघुवीर नगर अपने घर जा रहा था. तभी रास्ते में 4 लोगों ने अंकित सक्सेना पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमलावरों ने चाकुओं से अंकित के गले प...